अररिया: अररिया में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, अधेड़ व्यक्ति की हुई मौत
Araria, Araria | May 8, 2026 अररिया जिले के कोसकापुर में शुक्रवार को दो बाइकों के बीच हुई जोरदार आमने-सामने की टक्कर में एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान रविंद राय उर्फ भोला (निवासी पेड़वाखोरी, तरौना भोजपुर, जिला अररिया) के रूप में हुई है।स्थानीय लोगों के अनुसार, रविंद राय पूर्णिया के रोटा स्थित एक निजी नर्सिंग होम में कार्यरत थे।