बड़गड़ प्रखंड एवं आसपास के क्षेत्रों में पिछले एक सप्ताह से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। भीषण ठंड का असर वृद्धों, बच्चों और युवाओं पर समान रूप से देखने को मिल रहा है। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी गरीब और असहाय वर्ग को हो रही है।हैरानी की बात यह है कि अब तक प्रशासन की ओर से गरीबों और जरूरतमंदो