पूर्णिया पूर्व: रानीपतरा बागेश्वरी सिद्ध पीठ में धूमधाम से की जा रही है मां बागेश्वरी की पूजा अर्चना
पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के चांदी पंचायत अंतर्गत रानीपतरा बागेश्वरी सिद्ध पीठ में चैत्र नवरात्रा के आगमन को लेकर मां बागेश्वरी की पूजा धूमधाम से की जा रही है। जिसको लेकर कमिटि के सदस्य के द्वारा कई तरह के भक्ति कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए कमिटि के सदस्यों ने बताया कि पूजा की शुरुवात कलश यात्रा से की गई है।