पूर्णिया पूर्व: जलालगढ़ के समीप सड़क हादसे में एक महिला की हुई मौत एक युवक घायल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बायसी थाना क्षेत्र के चोनी हडगाछी गांव के प्रवेश मंडल की पत्नी रविता देवी पटोला बेलदारी गांव से अपने भाई समरदीप मंडल के साथ बाइक पर सवार होकर पूर्णिया दवाई लेने के लिए आई थी। दवाई लेकर अपने मायके जा रही थी। जलालगढ़ के समीप तेज रफ़्तार ऑटो ने बाइक सवार को मारा टक्कर। रविता देवी की घटनास्थल पर हुई मौत। समरदीप मंडल हुए घायल। ऑटो चालक ऑटो लेकर हुए फरार।