पूर्णिया पूर्व: 16 अप्रैल को प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं ने किया प्रेस को संबोधित
आगामी 16 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगें। जिसको लेकर पूर्णिया राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के तत्वावधान में एक संयुक्त प्रेसवार्ता किया गया। मौके पर बिहार सरकार के मंत्री लेसी सिंह पूर्णिया एनडीए के प्रत्याशी संतोष कुशवाहा पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका दरभंगा सदर विधायक संजय शराबगी मौजूद रहे।