पूर्णिया पूर्व: दरगाह खेल मैदान में मनाया गया सरहुल बहा पूजा, प्राकृतिक शक्ति का किया पूजा अर्चना
आदिवासियों का महान पर्व सरहुल बाहा पूजा रानीपतरा के दरगाह खेल मेंदान में मनाया गया। यह पूजा पूर्णतः प्रकृति को समर्पित है।दरगाह खेल मेदान में आदिवासी विकास परिषद के सदस्यों व ग्रामीणों के सरंक्षण में बड़े ही धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। ग्रामीण मेले का भी आयोजन किया गया जिसमें आदिवासी समुदाय सहित अन्य लोगों की भीड़ देखी गई।सभी ने मेले का जमकर लुत्फ़ उठाया।