अंबाह: जलभराव और गंदगी पर सख्त हुई नगर पालिका, वार्ड 12 में सीएमओ सारिव कौसर ने किया निरीक्षण
Ambah, Morena | Jun 19, 2026 अंबाह के वार्ड क्रमांक 12 में गंदगी और जलभराव की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सीएमओ शारिब कौसर ने स्वच्छता प्रभारी रवि शर्मा, आकाश दुबे एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि राजू तोमर के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर समस्या के समाधान पर मंथन किया।