मिर्ज़ापुर: चील क्षेत्र के श्रीपट्टी गांव में घर में पहुंचा विशालकाय अजगर, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, एक वनकर्मी घायल
बताते चले कि मंगलवार की रात लगभग 10:00 बजे श्री पट्टी गांव में मेवालाल प्रजापति के घर में विशालकाय अजगर करीब 15 फीट लंबा पहुंचने से परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को रेस्क्यू के दौरान अजगर के हमले से वन कमी वीरेंद्र यादव घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में लाया गया इलाज जारी है। वही अजगर को पड़कर वनकर्मियों ने जंगल में छोड़ दिया।