राठ: झिन्ना वीरा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से सात लोग गंभीर रूप से घायल
Rath, Hamirpur | Jun 22, 2026 राठ तहसील क्षेत्र के मझगवां थाना अंतर्गत झिन्ना वीरा गांव के पास ही आज सोमवार को अचानक जानवरों के सामने आ जाने से तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई । जिससे उसमें सवार लोगों में सात लोग दब कर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंसों के द्वारा आनन फानन में इलाज हेतु राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।