बांधवगढ़: चलती कार बनी आग का गोला: तमन्नरा के पास धू-धू कर जली कार, कुछ ही मिनटों में हुई राख
उमरिया-शाहपुरा सड़क मार्ग पर ग्राम तमन्नरा के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार आग के गोले में तब्दील हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार क्रमांक MP 54 CA 0967 में अचानक धुआं उठना शुरू हुआ, जिसके बाद कुछ ही देर में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। कार जलकर खाक।