अरवल: डीएम अमृषा बैंस ने ठंड के कारण कक्षा-8 तक के स्कूल बंद किए, 9वीं से ऊपर की कक्षाएं समय पर लगेंगी
Arwal, Arwal | Dec 31, 2025 जिले में अत्यधिक ठंड से बच्चों के स्वास्थ्य को खतरे को देखते हुए जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी किया। सभी सरकारी व निजी विद्यालयों (प्री-स्कूल, आंगनवाड़ी सहित) में कक्षा-8 तक की शैक्षणिक गतिविधियां 3 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगी। कक्षा-9 एवं ऊपर की कक्षाएं सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक सावधानी से चलेंगी।