अरवल: संयुक्त विदाई एवं सम्मान समारोह: डॉ. महेंद्र शर्मा व डॉ. बैजनाथ प्रसाद को दी गई विदाई
Arwal, Arwal | Dec 31, 2025 अरवल में आयोजित संयुक्त विदाई सह सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त डॉ. महेंद्र शर्मा एवं डॉ. बैजनाथ प्रसाद को भावभीनी विदाई दी गई। समारोह की अध्यक्षता करते हुए सिविल सर्जन डॉ. राय कमलेश्वर नाथ सहाय ने अपने संबोधन में दोनों चिकित्सकों के समर्पित सेवा की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. शर्मा व डॉ. प्रसाद ने स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान दिया है।