सीकर जिले की फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हार्डकोर मुलजिम रणवीर उर्फ मामा खुड़ी को गिरफ्तार किया है।गुरुवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार संगठित अपराधों के खिलाफ पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई के तहत पुलिस ने आरोपी मुलजिम रणवीर उर्फ मामा खुड़ी को बीकानेर से गिरफ्तार कर लिया पुलिस अब जांच में जुट गई है।