गिरिडीह: मकतपुर के प्रसिद्ध संतोषी माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, भक्ति जागरण का हुआ आयोजन
मकतपुर के प्रसिद्ध संतोषी माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर बुधवार की रात करीब 1 बजे तक भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। बारिश के बाद भी मां संतोषी का भव्य दरबार सजा। और हजारों भक्तों ने हजारी लगाया। इस दौरान वाराणसी से आए झांकी की टीम ने कई झांकियों के माध्यम से मां संतोषी के महिमा और मां दुर्गे के महिमा को पेश किया।