रामपुर: मंगलवार को शहर विधायक आकाश सक्सेना ने नगर में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण
Rampur, Rampur | Mar 11, 2025 मंगलवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार होली के पर्व से पूर्व शहर विधायक आकाश सक्सेना ने शहर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। आकाश सक्सेना ने कहा कि होली उमंग और उत्साह का त्योहार है। ऐसे में सभी पूर्ण उत्साह के साथ पर्व का आनंद लें। होली से पहले शहर में सौंदर्यीकरण और पथ प्रकाश के मुकम्मल इंतजाम किए जा रहे हैं।