रामपुर: मंगलवार को थाना सिविल लाइन क्षेत्र से पुलिस ने नाजायज चाकू के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Mar 11, 2025 मंगलवार को शाम 5 बजे पुलिस द्वारा प्रेसनोट के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार रामपुर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा ग्राम बिजईया की ओर जाने वाले रास्ते से एक अदद नाजायज चाकू के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।