भीमपुर: उमडला के ग्रामीणों ने मदद के लिए बढ़ाए हाथ,रिंगढाना में अग्निकांड पीड़ितों को आवश्यक सामग्री का किया वितरण
Bhimpur, Betul | Jun 15, 2026 विगत दिनों भीमपुर के रिंगढाना में अग्निकांड से आदिवासी परिवारों के बड़ी संख्या में मकान जलकर राख हो गए थे। आगजनी की घटना के बाद सबकुछ गवा बैठे परिजनों की मदद के लिए उमडला के ग्रामीण आगे आए उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए राशन कपड़े सहित आवश्यक सामग्री का वितरण किया ताकि पीड़ित परिवार के लोगों आर्थिक स्थिति से उभर सकें।