चूरू: रतननगर में चूल्हे की आग से झुलसी सात वर्षीय बालिका, बर्न वार्ड में इलाज जारी है
Churu, Churu | Feb 8, 2026 चूरू के रतननगर थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में चूल्हे पर पानी गर्म करते समय आग भभकने से सात वर्षीय बालिका गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे के बाद परिजन तुरंत बालिका को निजी वाहन से चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने उसका उपचार शुरू किया।