चूरू: अग्रसेन नगर में सर्व ब्राह्मण महासभा का विप्र स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित, समाज की एकजुटता पर जोर दिया गया
Churu, Churu | Feb 8, 2026 चूरू के अग्रसेन नगर स्थित सामुदायिक भवन में रविवार को सर्व ब्राह्मण महासभा का विप्र स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने यूजीसी कानून को लेकर कहा कि इस विषय में सुप्रीम कोर्ट का फैसला मान्य होगा।