सुसनेर: इतवारिया चोरी कांड: फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने BNS की धाराओं में दर्ज किया केस, शुरू की अज्ञात चोरों की तलाश
सोमवार की सुबह साढ़े 10 बजे पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इतवारिया में सुने मकान में हुई चोरी को लेकर पुलिस ने फरियादी गयासुद्दीन कुरेशी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के विरूद्ध BNS की धाराओं में केस दर्ज किया है। फरियादी कि अनुसार इस वारदात में उनके घर से सोने चांदी के आभूषण, 2 जोड़ी चांदी की पायजेब, सोने का एक कड़ा व नाक का लोंग तथा चांदी का नारियल शामिल है।