खातेगांव: ओंकारा गौशाला में गौमाता की दयनीय हालत, 7 दिन से बीमार गायों का नहीं हुआ उपचार
सोमवार दोपहर 2 बजे खातेगांव क्षेत्र की ग्राम पंचायत ओंकारा स्थित गौशाला में गौमाता की हालत अत्यंत चिंताजनक और दयनीय बनी हुई है। जानकारी के अनुसार गौशाला में कई गायें पिछले सात दिनों से बीमार पड़ी हैं, लेकिन अब तक उनके उपचार के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।लापरवाही का आलम यह है कि बीमार गायों की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि उनके शरीर का एक हिस्सा गलने