अनूपपुर: जिला मुख्यालय में सड़क पर गिरा विशालकाय पेड़, बड़ा हादसा टला; राहगीर बाल-बाल बचे
जिला मुख्यालय में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब शिव मारुति मंदिर के सामने स्थित एक विशालकाय वृक्ष अचानक भरभराकर मुख्य सड़क पर गिर पड़ा। घटना के समय सड़क पर लोगों की आवाजाही जारी थी, लेकिन संयोगवश कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पेड़ गिरते ही तेज आवाज हुई ।