बाड़मेर: सदर थाना इलाके में रानीगांव फांटे के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, मोटरसाइकिल सवार युवक घायल
Barmer, Barmer | Sep 20, 2025 बाड़मेर के सदर थाना इलाके रानीगांव फांटे के पास बाड़मेर से रानीगांव की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने शनिवार शाम 5:00 बजे मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर से मोटरसाइकिल सवार खुमान सिंह पुत्र छोग सिंह घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई निजी वाहन से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।