गाजीपुर जिले के थाना करंडा क्षेत्र में पुलिस को जुआ खेलने वालों के खिलाफ शनिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत करंडा थाना पुलिस ने जुआ खेलते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शनिवार को उपनिरीक्षक जनार्दन प्रसाद पासवान के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया।