मंझनपुर: कौशाम्बी में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
नारी सशक्तिकरण, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में उत्तर प्रदेश पुलिस के “मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0” के अंतर्गत जनपद कौशाम्बी के सभी थानों पर मंगलवार को लगभग 3 बजे व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया है।