अकबरपुर: पतरा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रूरा थाना क्षेत्र के पतरा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मृतक का नाम राम सिंह पाल उम्र 60 वर्ष, ग्राम कठारा थाना रुरा का निवासी है शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।