गुन्नौर: गांव थाना में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया
चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के गांव बुद्धनगर खडुआ निवासी जसवंत सिंह ने अपनी पुत्री भूरी की शादी करीब 6 महीने पहले जुनावई थाना क्षेत्र के गांव थाना निवासी उमेश के साथ हुई थी। शनिवार रात करीब 8:30 बजे महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है।