बख्शी का तालाब: खड़ी गेहूं की फसल में आग लगने से किसानों की मेहनत हुई राख
लखनऊ के महिंगवा थाना क्षेत्र के ग्राम सरसवा में उस समय हड़कंप मच गया, जब खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। तेज हवाओं के चलते आग ने देखते ही देखते कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे किसानों की भारी नुकसान हुआ। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का जायजा लिया।