बसेड़ी: कुरगिमा मोड़ पर अवैध शराब के खिलाफ की गई कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
Baseri, Dholpur | Jan 27, 2024 पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देशन में कुरगिमा मोड़ पर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ़्तार किया गया है। थाना नादनपुर पुलिस ने कार्रवाई के दौरान अवैध शराब रखने व ले जाने व ब्रिकी करने वाले अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर ग्राम कुरगिमा मोड़ से आरोपी को पकड़ा है व शराब जब्त की है।