चूरू: शहीद स्मारक के पास स्कॉर्पियो ने बिजली पोल को मारी टक्कर, कोतवाली पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Dec 1, 2025 चूरू शहर के शहीद स्मारक के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने बिजली पोल को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम से मिलते ही हैडकॉन्स्टेबल सुभाष चन्द्र पुलिस जाब्ते सहित मौके पर पहुंचे। वाहन क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ा मिला तथा पास में बिजली पोल व ट्रांसफॉर्मर भी टूटे पड़े थे।