दमोह के बांदकपुर स्थित रुद्र मैदान में किसान मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में राज्यमंत्री लखन पटेल, पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया व विधायक उमादेवी खटीक शामिल हुए। पटेल ने कहा कि सिंचाई योजनाओं से खेती में बड़ा बदलाव आया है। इस वर्ष 14 हजार किसानों ने मूंग पंजीयन कराया। आधुनिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी लगी और प्रगतिशील किसानों का सम्मान किया।