मोतिहारी: जिले में व्यवसायियों और प्रतिष्ठानों को अग्नि सुरक्षा अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने में कठिनाई को लेकर गठित की गई टीम
पूर्वी चम्पारण मोतिहारी जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के द्वारा स्थानीय व्यवसायियों और प्रतिष्ठानों को अग्नि सुरक्षा अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने में आ रही कठिनाइयों और अनावश्यक विलम्ब की समस्या के सम्बन्ध में एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया है। यह निर्णय जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय व्यवसायियों के साथ हुई बैठक के पश्चात लिया गया है, ताकि व्यवसायियों को सर