सिरोंज: ग्राम बेरखेड़ी में करंट की चपेट में आकर राष्ट्रीय पक्षी मोर की हुई मौत
Sironj, Vidisha | Jul 22, 2024 सिरोंज जनपद पंचायत की देहरी जागीर के पास ग्राम बेरखेड़ी में एक मोर की मौत हो गई। मोर को बिजली के खंभे से करंट लग गया।एक घंटे से ज्यादा समय तक मोर का शव खंभे पर ही चिपका रहा।ग्रामीणों ने बताया कि मोर पेड़ से उड़ते समय खंभे से गुजरे तारों के संपर्क में आ गया। इससे उसे करंट लग गया। वह खंभे पर चिपक गई थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिजली कंपनी को दी है।