सिरोंज: ग्राम सरवरपुर स्तिथ मकान से सर्प मित्र ने जहरीले सर्प व उसके 24 बच्चों का किया रेस्क्यू ,सुरक्षित जंगल में छोड़ा
Sironj, Vidisha | Jul 21, 2024 जानकारी के अनुसार सिरोंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरवरपुर स्थित एक मकान से सर्प मित्र द्वारा जहरीले इंडियन कोबरा सर्प एवं उसके 24 बच्चों का रेस्क्यू किया। परवेज ने बताया कि ग्रामीण ने सर्प निकालने की सूचना दी थी। मौके पर जाकर देखा तो बड़ी संख्या में सर्प के बच्चे भी थे। कड़ी मशक्कत के बाद सभी का सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया।