पन्ना: भूमि पर अवैध कब्ज़ा और किसान को ज़िंदा गाड़ने की धमकी: पन्ना एसपी दफ्तर पहुंचा बेबस पीड़ित!
Panna, Panna | Jun 30, 2026 पन्ना के गुन्नौर में दबंगई का मामला सामने आया है, जहां सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्ज़े का विरोध करने पर किसान को बेरहमी से पीटा गया।भटनवारा गांव के दबंग भोला पटेल ने पीड़ित किसान रामस्वरूप को लात-घूसों से पीटा और खेत में ज़िंदा गाड़ देने की धमकी दी स्थानीय पुलिस द्वारा कोई ठोस कदम न उठाए जाने से परेशान होकर, पीड़ित परिवार ने आज पन्ना एसपी से गुहार लगाई।