मनेर: माधोपुर: ब्रेनहैमरेज से बीएसएफ जवान अशोक ठाकुर का निधन, सम्मानपूर्वक हुआ अंतिम संस्कार
Maner, Patna | Apr 26, 2026 मनेर के माधोपुर गांव के रहने वाले बीएसएफ के जवान अशोक ठाकुर की जलपाईगुड़ी में अचानक ड्यूटी पर ब्रेन हेमरेज होने के कारण निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर मनेर पहुंचते ही लोगों की भीड़ दर्शन के लिए जुटी रही। पूरे सम्मान के साथ बीएसएफ के जवानों ने अंतिम विदाई दी। हल्दी छपरा संगम घाट पर उनका सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ।