अयोध्या में सड़क सुरक्षा माह के समापन अवसर पर आरटीओ प्रशासन ऋतु सिंह ने रामपथ पर शनिवार शाम 5:00 बजे विशेष जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को रोककर सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी और जरूरतमंद चालकों को हेलमेट वितरित किए। इस दौरान महिलाओं और युवतियों ने भी यातायात नियमों को लेकर सवाल पूछे।