मंदसौर: अकीदत के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम, देर रात तक गूंजती रहीं नात और कव्वालियां नई आबादी से
मंदसौर में 24-25 जून की दरमियानी रात मुहर्रम श्रद्धा और अकीदत के साथ मनाया गया। नई आबादी इमाम बारगाह से निकले जुलूस में हजारों मुस्लिम समाजजन शामिल हुए। जुलूस बिलाल मस्जिद पहुंचकर रात ढाई बजे संपन्न हुआ,नात, कलाम और कव्वालियों ने माहौल को रूहानी बना दिया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए अधिकारी देर रात तक तैनात रहे,