फारबिसगंज: फारबिसगंज खवासपुर सड़क मार्ग पर अम्हारा के समीप पुल निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध
फारबिसगंज खवासपुर सड़क मार्ग पर अम्हारा के समीप सड़क मार्ग पर पुल निर्माण कार्य का ग्रामीणों ने विरोध किया। स्थानीय किसान का कहना था इस जगह से हटा कर पुल का निर्माण किया जाए। फारबिसगंज एसडीओ डीएसपी थानाध्यक्ष ने ग्रामीण को समझा-बुझाकर शांत कराय। मंगलवार को 12 बजे स्थानीय लोगों ने बताया इस जगह सड़क खराब रहने के कारण आवागमन में परेशानियां झेलनी पड़ती है।