गोला: गोला थाना क्षेत्र के बिशुनपुर डेहरी गांव के निवासी प्राइवेट बस चालक की हुई आकस्मिक मौत
Gola, Gorakhpur | May 31, 2024 आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सातवे चरण के चुनाव हेतु अधिग्रहित बसचालक की शुक्रवार को आकस्मिक मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन चालक के मौत पर सरकारी अनुदान की मांग पर अड़ गए। उच्चाधिकारीयों के आश्वाशन के बाद परिजन शव को ले गए। गोरखपुर जनपद के गोला थाना क्षेत्र के बिशुनपुर डेहरी गाँव के निवासी रामनयन विश्वकर्मा प्राइवेट बस चालक थे।