मऊरानीपुर: गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, अहमद खान ने राधा-कृष्ण मंदिर निर्माण का लिया संकल्प, बागेश्वर धाम के लिए पैदल यात्रा पर निकले
झांसी के टकटोली निवासी अहमद खान ने अपनी निजी ज़मीन पर राधा-कृष्ण मंदिर निर्माण का संकल्प लिया है। इसी उद्देश्य से वे बागेश्वर धाम जाने के लिए पैदल निकले हैं, ताकि पंडित धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद ले सकें। यह पहल गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे का संदेश दे रही है।