धनौरा: गजरौला में बिजली विभाग की लापरवाही से शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में लगी भयंकर आग, तीन लाख का हुआ नुकसान
गजरौला थाना क्षेत्र के मोहल्ला मायापुरी निवासी फिरासत पुत्र साबिर अली ने क्षेत्र के मोहल्ला अल्लीपुर में फुर्सत के पल के नाम से कैंटीन खोल रखी है, उसके अंदर वीडियो गेम की दुकान भी चलती है। बताया जा रहा है कि मंगलवार व बुधवार की मध्य रात्रि करीब 1:00 बजे के आसपास में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते शॉर्टकट होने के कारण दुकान में भयंकर आग लग गई।