इटावा: औरैया में महिला से छेड़खानी का विरोध करने पर युवक पर जानलेवा हमला, युवक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती
Etawah, Etawah | Mar 26, 2026 औरैया जनपद के दलेल नगर गांव में उस समय दहशत फैल गई, जब दुकान चला रही एक महिला के साथ पड़ोस के दबंगों ने सरेराह छेड़खानी की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर स्थिति और बिगड़ गई।घटना के दौरान महिला के भांजे शादाब ने बीच-बचाव करते हुए आरोपियों का विरोध किया। इससे नाराज होकर आरोपी जुल्ला, नासिर, आशिक और शकील ने उस पर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।