बीना: नगर पालिका अधिकारी ने किया सुपरमार्केट का निरीक्षण, दुकानदारों को गंदगी न फैलाने की दी हिदायत
Bina, Sagar | Feb 3, 2026 नगर पालिका को सुपर मार्केट में गंदगी फैलाने एवं अतिक्रमण किए जाने को लेकर शिकायत में रही थी जिसको लेकर नगर पालिका अधिकारी आरके कौरव एवं सब इंजीनियर जयदीप शाक्यवार ने वार्ड पार्षद अतीक खान के साथ मंगलवार करीब 4:00 बजे सुपरमार्केट का निरीक्षण किया। जहां पर पुराने मूत्रालय के पास गंदगी फैलाने एवं नाली पर दुकान रखकर अतिक्रमण की शिकायत मिली थी।