बीना: महावीर चौक पर तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, स्कूटी सवार घायल
Bina, Sagar | Feb 3, 2026 65 वर्षीय डीके गोस्वामी जो स्कूटी से मंगलवार करीब 3:00 बजे जा रहे थे। तभी महावीर चौक पर सब्जी लेकर आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी टक्कर में बाइक सवार घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई। वही मौके का फायदा उठाकर पिकअप वाहन मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर डायल 112 पहुंच गई। और घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया।