मथुरा: होली गेट अग्रवाल धर्मशाला में ठहरे यात्री ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी
शहर के बीचो-बीच होली गेट अग्रवाल धर्मशाला पर बुधवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक श्रद्धालु ने बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मृतक उमेश पुत्र अमरजीत सिंह निवासी गांव मढनई थाना सादाबाद मथुरा में दो दिन पहले आया था और होली गेट स्थित धर्मशाला में रुका जानकारी पर पुलिस ने सब कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है