हमीरपुर: भोर होते ही मां के जयकारों से गुजायमान हुआ वातावरण, सुमेरपुर कस्बा सहित थाना क्षेत्र में सज गए 120 पंडाल
भोर होते ही मां के शक्तिपीठ मां के गगन भेदी नारों से गुंजायमान हो उठे। तड़के से ही पूजा अर्चना के लिए देवी मंदिर में भक्तों का तांता लग गया। घरों में कलश स्थापना करके मां की आराधना की गई। इसी तरह सुमेरपुर कस्बे से लेकर गांवो में बनाए गए 120 देवी पंडालो में मां दुर्गा की स्थापना विधि विधान से करके सुख समृद्धि की कामना की गई। इस वर्ष नवरात्र पर्व 10 दिन का है।