अजयगढ़: मझगांव डेम प्रभावितों के लिए राहत की पहल, हर परिवार को बसाने का दिया भरोसा
Ajaigarh, Panna | May 16, 2026 मझगांव डेम से प्रभावित परिवारों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से जमीन, मुआवजा, घर और पुनर्वास जैसी समस्याओं से परेशान ग्रामीण अब अपनी बात शासन तक पहुंचाने की तैयारी में हैं। इसी के तहत बालूपुर, कुंवरपुर और बहनरी सहित कई गांवों के लोग पूर्व मंत्री और पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे और अपनी परेशानियां बताईं। विधायक न