सरायपाली: महासमुंद पुलिस ने पकड़ी 100 लीटर अवैध महुआ शराब, दो आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई में ग्राम मुरमुरी से 100 लीटर अवैध हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब जब्त, दो आरोपियों महावीर सोना और नारायण महानंद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। जिला में चल रहे विशेष अभियान में अब तक 17,696 लीटर शराब जब्त, 1,094 प्रकरण दर्ज और 1,238 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई।