महुआडांड़: महुआडार प्रखंड के अकसी ग्राम पंचायत में जनजातीय समाज की बैठक जाति जनगणना में एसटी दर्जे से छेड़छाड़ को लेकर हुई ।
महुआडार प्रखंड के अकसी ग्राम पंचायत में जनजातीय समाज की बैठक जाति जनगणना में एसटी दर्जे से छेड़छाड़ को लेकर हुई रविवार की दोपहर 3:00 बजे। आयोजित बैठक में उपस्थित लोगों में राज्य सरकार के विरुद्ध काफी गुस्सा देखा गया। वहीं आयोजित बैठक में एसटी दर्जे में छेड़छाड़ को लेकर महुआडार प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल पदाधिकारी का घेराव करने का निर्णय लिया गया।